विवरण:-
IPC की धारा 396:- यदि पांच या अधिक व्यक्तियों में से कोई भी, जो संयुक्त रूप से डकैती की हो, कोई एक व्यक्ति इस प्रकार डकैती करते हुए हत्या कर देता है, तो उन व्यक्तियों में से हर व्यक्ति को मॄत्युदण्ड, या आजीवन कारावास,या किसी एक अवधि के लिए कठिन कारावास जिसे 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है और साथ ही सभी दोषी आर्थिक जुर्माने के लिए भी उत्तरदायी होंगे,से दण्डित किया जाएगा।
सजा :-
मॄत्युदण्ड या आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कठिन कारावास + जुर्माना।
यह एक गैर-जमानती अपराध है।
यह एक संज्ञेय अपराध भी है।
यह अपराध सत्र न्यायलय द्वारा सुना जा सकता है।
यह अपराध समझौता करने योग्य नहीं है।
,